उज्जैन /थाना देवासगेट को जिला चिकित्सालय उज्जैन से सूचना प्राप्त हुई कि सचिन गुप्ता पिता सुरेन्द्र गुप्ता, उम्र 47 वर्ष, निवासी विजय नगर, उण्डासा रोड, उज्जैन को चाकू लगने से उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल के कथन लिए गए, जिसके आधार पर थाना देवासगेट में धारा 296(बी), 118(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घायल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने लवकुश होटल के पास उसका एक अन्य ऑटो चालक से विवाद हो गया, जिस पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना देवासगेट पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान *अमन यादव पिता राजेन्द्र यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी मकान नं. 25, अम्बर कॉलोनी, गदा पुलिया, थाना नीलगंगा, जिला उज्जैन* के रूप में की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश देकर 09/10 जुलाई 2026 की रात्रि में आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी, अन्य साक्ष्यों का संकलन एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।












