उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंद्र सिंह परमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे
उज्जैन 30 जून। मंगलवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह कालिदास संस्कृत अकादमी के पंडित सूर्य नारायण व्यास संकुल सभागृह में आयोजित किया गया।
दिक्षांत समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा थे। समारोह के सारस्वत अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति श्री निवासवरखेड़ी और सम्मानित अतिथि श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडेय थे। समारोह के प्रारंभ में महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शिव शंकर मिश्र और कुल सचिव डॉ दिलीप सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह के अवसर पर स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज को महामहोपाध्याय डी.लिट और प्रोफेसर रमेश कुमार पांडेय को विद्या वाचस्पति की डी.लिट की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही
महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के
पीएचडी, स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधि और प्रावीणय सूची में आने वाले विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए।













