उज्जैन/ घटिया तहसील क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान को जल भरण की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आज इसकी शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में पीड़ित पक्ष के द्वारा की गई और न्याय की गुहार लगाई गई है।
इस संबंध में आज पुलिस किसान ने कलेक्टर रोशन सिंह को जनसुनवाई के दौरान न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया कि उन्हें पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा सरकारी अधिकारियों से साठगाँठ कर परेशान किया जा रहा है किसान का आरोपी की वह अपने खेत में कुछ भी कार्य करें तो उसे दूसरे पक्ष के इशारे पर अधिकारी अनुमति नहीं होने की बात कह कर बेवजह परेशान कर रहे हैं। किसान का यह भी आरोप है कि उसके खेत में जल भरन की समस्या होने से हर फसल में उसे नुकसान पहुंच रहा है जिसका मुख्य कारण ग्राम सचिव के द्वारा मेरे खेत के समीप से निकलने वाले नाले को बंद करवा दिया गया है। मेरे द्वारा अपने निजी खर्चे से जल भरन को रोकने का प्रयास किया गया तो मुझे इसकी अनुमति नहीं होने का हवाला देकर कार्य नहीं करवाने दिया जा रहा है। हालत इतनी बद से बदतर है कि घर से खेत और खेत से घर जाने के लिए हमें परेशान होना पड़ रहा है। किसान का कहना है कि उसे इसी तरह से परेशान किया गया तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा। अपने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह इस मसले में सुनवाई कर न्याय करें।












