- उज्जैन, न्यूज़, शहर

उज्जैन में गूंजा ‘फिट इंडिया’ का संदेश, साइकिल रैली में दिखा युवाओं का उत्साह

Spread the love

फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा विशाल साइकिल रैली का आयोजन

उज्जैन /स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI), जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, क्रीड़ा भारती मालवा प्रांत तथा सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल के सहयोग से फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत  साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के निर्देशन में आयोजित इस साइकिल रैली में लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ईंधन बचत, स्वास्थ्य जागरूकता तथा स्वच्छ उज्जैन का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

आज सुबह 07:00 बजे रैली को संदीप शिवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हरी झंडी दिखाकर सिंहस्थ मेला कार्यालय से रवाना किया गया। रैली का मार्ग पॉलीटेक्निक कॉलेज, अपना स्वीट, तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क, संजीवनी हॉस्पिटल एवं कालिदास अकादमी होते हुए पुनः सिंहस्थ मेला कार्यालय तक निर्धारित किया गया।

रैली के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों, युवाओं एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।