राजकुमार अग्रवाल के साथ निलेश सांघी
उज्जैन/ 17 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय महाकाल सेना की स्थापना करने वाले प्रख्यात संत खुशाल भारती जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत समाज के साथ उज्जैन पहुंचे। स्टेट वार्ता न्यूज़ चैनल से चर्चा के दौरान आपने बताया कि वामपंथी विचारधारा के चलते मानव जाति को जात-पात में बाटकर देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है।
श्री विचारधारा से आमजन को बचाने के लिए कालों के काल बाबा महाकाल के नाम से राष्ट्रीय महाकाल सेवा का 17 वर्ष पूर्व 7 जून को गठन किया गया था आज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतक नाथ है जिनके द्वारा अपने प्रयासों से अनेक प्रदेशों में राष्ट्रीय महाकाल सेना की बड़ी टीम खड़ी कर दी है जो सनातन धर्म की रक्षक होने के साथ मानव जाति को वामपंथी विचारधारा से खंड-खंड होने बचने के लिए उनके बीच कार्य कर रही है। इस संबंध में राष्ट्रीय संत रोहतक नाथ जी ने चर्चा में बताया कि स्थापना दिवस पर कल रामघाट पर पूजन अभिषेक और संगीतमय कार्यक्रम के अलावा एक यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसका उद्देश्य आमजन को जागरूक करना और महाकाल सेना के कार्यो में सम्मिलित होना रहेगा। आपके अनुसार स्थापना दिवस के कार्यक्रम में 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर की धर्म प्रेमी जनता से धार्मिक आयोजनों में शमिल होकर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील कार्यक्रम से जुड़े कार्यकर्ताओं ने की है।












