उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के नरसिंह घाट चौराहा स्थित झलरिया मठ के पास चाय की दुकान संचालित करने वाली एक महिला ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रामकुंवर कहार, निवासी नरसिंह घाट कॉलोनी, ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से चाय की दुकान संचालित कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। क्षेत्र में रहने वाले आरोपियों द्वारा छोटे पथ विक्रेताओं से शराब पीने के लिए हफ्ता वसूली करता है। रामकुंवर का आरोप है कि 4 जून की रात करीब 10 बजे प्रवीण माली अपने चार साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और एक हजार रुपये हफ्ते की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने दुकान के काउंटर पर रखे बिस्कुट और चॉकलेट के डिब्बे सड़क पर फेंक दिए। इस दौरान उनका पुत्र राधेश्याम बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोप है कि प्रवीण माली ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके होंठ पर गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और काफी देर तक पूछताछ के नाम पर टालमटोल करती रही। बाद में राधेश्याम की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं होने से वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं तथा उन्हें न्याय की अपेक्षा है
युवाओ में बहुत शक्ति होती है,उन्हें खेल पर पूरा ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए-प्रो बेदिया
October 25, 2026प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय...
रॉयलओक फ़र्नीचर ने उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय संग्रह के साथ फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया
October 17, 2026https://youtu.be/b8vYrrXefpc?si=LN_5EgAZsJg6yyJ1 उज्जैन/रॉयल ओक फर्नीचर, भारत ने मध्य प्रदेश के उज्जैन...
लाइफस्टाइल
द्वितीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति कॉन्फ्रेंस में सतत विकास और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण पर हुआ मंथन
October 25, 2026https://youtu.be/00xFrqBAt3Q?si=0Ys2VSsdtcdZ2jvp भौगोलिक दृष्टिकोण, आधुनिक मानचित्रण एवं जीआईएस तकनीक से प्राकृतिक...












