
उज्जैन। आज विधानसभा क्षेत्र घट्टिया में अटल सुशासन भवन (जनपद भवन) घट्टिया का भूमिपूजन कार्यक्रम, मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ विकास होता है, तो विरासत भी साथ चलना चाहिये। हमें विकास ही नहीं करना, बल्कि विरासत को भी साथ लेकर चलना है। मोदी सरकार ने विरासत और विकास दोनों को आगे बढ़ाया है, और भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम भी कर रहे है।
मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पंचायत और ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति दें और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों का निर्माण और सामुदायिक भवनों का विकास ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री प्रह्लाद पटेल ने नदियों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नदी और सदी का गहरा संबंध है। उद्गम स्थल तभी जीवित रहता है, जब पेड़-पौधे होते हैं। नदियों की धारा को अविरल और प्रदूषण रहित बनाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया।
घट्टिया विधायक सतीश मालवीय ने अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से घट्टिया विधानसभा के विकास कार्याे पर जोर दिया। उन्होने बताया कि उनके क्षेत्र में सड़को, औद्योगिक परियोजनाओं ओर सुविधाओं के लिये सबसे अधिक राशि स्वीकृत हुई है। उन्होने यह भी कहा कि किसान हितों के लिये सरकार प्रतिबद्ध है, ओर प्राकृतिक आपदाओं में क्षेत्र के किसानों को भरपुर सहायता मिल रही है। सतीश मालवीय ने अपने भाषण में कहा कि उज्जैन झालावाड़ रोड़, इंडस्ट्रीयल प्रोजेक्ट ओर मेडिकल डिवाईसेस से उनके क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है। उन्होनें जोर देते हुए कहा कि उनका क्षेत्र घट्टिया विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है, ओर उन्होेने मुख्यमंत्री ओर केन्द्र सरकार के निर्णयों ओर कार्याे की सराहना की है।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है,
घट्टिया विधानसभा में आज के इस करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनकल्याण को समर्पित इन विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को नई सुविधाएं प्राप्त होंगी और विकास को नई गति मिलेगी।
आज घट्टिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्याे के लिये पर्याप्त धनराशि मिली है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाईयां छूने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमलाकुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानीकुंवर सोलंकी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता ईश्वरसिंह कराड़ा, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. भगवानसिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, दुग्ध संघ अध्यक्ष महेन्द्रसिंह बना, मण्डल अध्यक्ष अजय जोशी, विक्रमसिंह गनावा, लोकेन्द्रसिंह जलवा, राजकुमार जैन, वरिष्ठ नेता किशनसिंह भटोल, सुमेरसिंह कालुहेड़ा सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












