गुना/ मंगलवार को ग्राम धरनावदा मैं हुए हादसे में पांच लोगों की दुखद मौत होने की जानकारी प्रकाश में आई है। मौके पर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन तथा एस डी ई आर एफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और घटना में हादसे का शिकार हुए लोगों के शव कुएं से निकल गए हैं।
यह घटना आज सुबह उसे समय हुई जब गांव के कुएं में एक गाय का बछड़ा गिर गया जिसे बचाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा अपने स्तर पर रेस क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। और करीब 6 लोगों को बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरा गया। कुएं में से जहरीली गैस का रिसाव हो जाने से पांच लोगों की मृत्यु होने की खबर है। इस घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गई मैं प्रशासनिक दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से मृतकों के शव को कुएं से निकल जाने का कार्य आरंभ किया गया है खबर लिखे जाने तक 5 शव कुए से निकाले जा चुके हैं। बताते हैं कि कुएं में करीब छह लोग उतरे थे छठे व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया है।