- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन

Spread the love

— रामघाट क्षेत्र में आरफ्लाय इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुतिकरण*

उज्जैन/ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियों के अंतर्गत उज्जैन पुलिस अधीक्षक, द्वारा रामघाट क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक दीहत  मयूर खेंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक  राहुल देशमुख एवं अतिरिक्त भी उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर चेन्नई स्थित ड्रोन निर्माता कंपनी आरफ्लाय इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड (RFly Innovations Pvt Ltd) द्वारा उनके अत्याधुनिक ड्रोन प्लेटफॉर्म जैसे Rfly Micro एवं Rfly Tether Magpie का प्रदर्शन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि कर्नल गगन (सेवानिवृत्त) एवं उनकी टीम ने  पुलिस अधीक्षक को ड्रोन की क्षमताओं एवं उनके प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

ड्रोन तकनीक का उपयोग सिंहस्थ 2028 जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में निम्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्रस्तावित है:

ड्रोन तकनीक के संभावित उपयोग:
1. भीड़ नियंत्रण (Crowd Management):
• भीड़ के मूवमेंट की रीयल टाइम निगरानी।
• अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्रों की तत्काल पहचान व बल की तैनाती।
2. यातायात प्रबंधन (Traffic Regulation):
• शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों की हवाई निगरानी।
• ट्रैफिक जाम या दुर्घटनाओं की पहचान कर त्वरित प्रतिक्रिया।
3. अवैध गतिविधियों पर निगरानी (Crime Monitoring):
• संदिग्ध गतिविधियों की ऊपर से निगरानी।
• संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 ऑब्जर्वेशन।
4. आपदा प्रबंधन (Disaster Response):
• आपातकालीन स्थिति में क्षेत्र का त्वरित आकलन।
• राहत एवं बचाव दलों को सटीक सूचना उपलब्ध कराना।
5. स्वच्छता एवं पर्यावरण निगरानी (Sanitation & Environmental Monitoring):
• घाट क्षेत्रों की स्वच्छता निगरानी।
• गंदगी या जलभराव की सीधी जानकारी नगर निगम को देना।
6. डाटा संग्रहण व विश्लेषण (Live Data & Analytics):
• ड्रोन से सीधा वीडियो फीड कंट्रोल रूम में।
• डेटा विश्लेषण द्वारा भीड़ के व्यवहार की समझ।
7. रात्रिकालीन गश्त (Night Surveillance):
• नाईट-विज़न क्षमता से युक्त ड्रोन रात में भी निगरानी करने में सक्षम।
• रात के समय होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम।

यह तकनीक उज्जैन पुलिस को भीड़ प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपदा स्थिति से निपटने में नई दक्षता प्रदान करेगी। यह पहल पुलिस बल के आधुनिकीकरण (Force Modernization) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उज्जैन पुलिस द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर सिंहस्थ 2028 जैसे विशाल आयोजन को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाना सुनिश्चित किया जाएगा।