उज्जैन/ शादी का झांसा देकर महिलाओं से नगद राशि प्लाट मकान आदि हड़प लेने वाले लुटेरे दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से 14 दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी के द्वारा इस मामले में अपनी महिला मित्र नेहा शर्मा के बारे में जानकारी दी गई पुलिस के द्वारा उक्त महिला को हिरासत मैं लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि वह सचिन शर्मा पिता सुरेश शर्मा पिपलियाहामा इंदौर के साथ लिव इन रिलेशनशिप की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसके द्वारा सचिन के साथ मिलकर shaadi.com और sangam.com के माध्यम से महिलाओं को शादी का झांसा देकर उन्हें भावनात्मक रूप से बर्गलाने का काम किया जाता है। जब महिलाएं उनके जाल में फंस जाती है तो उनसे नगद राशि मकान जमीन प्लांट आदि हड़पने का काम किया जाता है। थाना बड़नगर पुलिस के अनुसार अभी सचिन के विरुद्ध दो महिलाओं के आवेदन आए हैं और भी आवेदन आने पर जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने बताया कि सचिन की महिला मित्र जो की ठगी के इन मामलों में उसकी पार्टनर के रूप में कार्य करती है के द्वारा ठगी करने के पश्चात पीड़ित महिलाओं को सचिन के ठगोरे होने की जानकारी देकर स्वयं को दूध का धुला हुआ साबित करने का प्रयास किया जाता रहा है। आरोपी पति-पत्नी के द्वारा अभी तक इन दो मामलों में 12 लाख 50 हजार रुपए नगद अलावा मकान प्लॉट का फ्लैट आदि के नाम पर ठगी की गई है। फिलहाल सचिन पुलिस रिमांड पर है और उसकी सखी नेहा शर्मा को भी इस प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है
फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, नेशनल एफ.सी. महू बनी प्रथम विजेता
June 21, 2026उज्जैन। स्वर्गीय श्री भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में पहली...
रॉयलओक फ़र्नीचर ने उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय संग्रह के साथ फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया
October 17, 2026https://youtu.be/b8vYrrXefpc?si=LN_5EgAZsJg6yyJ1 उज्जैन/रॉयल ओक फर्नीचर, भारत ने मध्य प्रदेश के उज्जैन...
लाइफस्टाइल
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की मिली संजय को कमान
October 24, 2026भोपाल/ मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...













