उज्जैन /अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में अभ्युदमपुरम् जैन गुरूकुल संस्थापक प्रबुद्ध प्रवचनकार, मालव मार्तण्ड पूज्य आचार्य श्री मुक्तिसागर सूरिजी म.सा. की प्रेरणा से पू. अमित-अनंत शिशु शुद्धिप्रसन्ना श्रीजी म.सा. के साथ उनकी सुशिष्या पू. स्मृद्धिजी एवं पू. प्रवृत्तिजी म.सा. पहुंची। सर्वप्रथम आश्रम के मुख्य द्वार पर नन्हे-मुन्हे बच्चों सहित आश्रम संस्थापक सुधीर भाई, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी, गौरी दीदी ने मंगल गीत कर स्वागत किया। महाराज साहब ने सम्पूर्ण आश्रम आश्रम का अवलोकन कर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गेें से आत्मीय मुलाकात कर आर्शीवाद प्रदान किया। सुधीर भाई को साधुवाद प्रदान कर सेवाधाम में हो रही मानवीय सेवा हेतु हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह आश्रम नही घर है, हर उम्र के लिए, हमाारी शुभकामाना है आप आगे बढ़ते रहे। साध्वी मण्डल ने मांगलिक के माध्यम से सबकी साता की कामना कर स्वस्थ एवं निरोगी होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अरविन्द जैन राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अ.भा. वरिष्ठ नागरिक संगठन (आईस्क्कान), उज्जैन एवं श्री प्रतिक जैन, बदनावर सपरिवार पहुंचे एवं नारायण सेवा कर अपना जन्मदिवस मनाया।
उज्जैन की शतरंज स्टार चार्वी मेहता वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
July 17, 2025*भारतीय महिला टीम में चयनित* उज्जैन। 24 वीं वर्ल्ड इंडिविजुअल...
डॉ. मेहता खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंपायर मनोनीत
January 20, 2024लाइफस्टाइल
उज्जैन को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 सुपर स्वच्छता लीग का प्रथम पुरस्कार
July 17, 2025महामहिम राष्ट्रपति द्वारा महापौर श्री टटवाल,नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती यादव...