- इंदौर, उज्जैन, विडियो, शहर

महिला विंग द्वारा समाजसेवियो को दिया गया ब्राह्मण रत्न का सम्मान

Spread the love

उज्जैन / अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज  उज्जैन जिला  की महिला इकाई  द्वारा  स्थानीय विक्रम कीर्ति मंदिर  परिसर में ब्राह्मण समाज का  कार्यक्रम  आयोजित किया गया । कार्यक्रम में  मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  जनसंपर्क एवं धर्मस्व पीसी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में  उपस्थित थे  कार्यक्रम की अध्यक्षता  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने की विशेष अतिथि के रूप में चुरहट के विधायक सत्येंद्र मिश्र की उपस्थिति  थे । कार्यक्रम के प्रारंभ में  मंचासीन अतिथियों के द्वारा  दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम आरंभ किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत में  उज्जैन महिला इकाई  के अध्यक्ष  नंदिनी  जोशी  और अन्य पदाधिकारियों के द्वारा  मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया । तत्पश्चात  रंगारंग कार्यक्रम के साथ  कार्यक्रम आरंभ हुआ । आज के इस आयोजन में  मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे  ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों का  स्वागत  और सम्मान किया गया  जिसमें मुख्य रूप से महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष  सोनू शर्मा  तथा  प्रदेश प्रभारी सावित्री  तिवारी  के अलावा  राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  पंडित महेंद्र मिश्र  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वीरेंद्र तिवारी प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा  प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र  उपाध्यक्ष पंडित जयप्रकाश मिश्रा पंडित ज्ञानेंद्र इंदौर संभाग  के अध्यक्ष  पंडित पीयूष पुरोहित  युवा अध्यक्ष  महेंद्र मिश्र  जिला अध्यक्ष पंडित कपिल तिवारी  पिंटू शर्मा  पुजारी जयदेव भट्ट  सतीश दुबे  अवधेश तिवारी  वीरेंद्र शर्मा अनिल शर्मा अंबर दुबे परशुराम महासभा संयोजक  रामबाबू पाठक  भोपाल  तथा  आनंद भाया  उज्जैन पंडित जानी गुरु सहित अन्य  ब्राह्मण समाज की  विभूतियों का  मंच से ब्राह्मण रत्न  देकर  सम्मान किया गया ।