- उज्जैन, न्यूज़, शहर

ब्राह्णण समाज ने जानापाव में लिया नाम पट्टिका लगाने का संकल्प

Spread the love

उज्जैन/ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उज्जैन से भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव तक वाहनों के माध्यम से यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को ब्राह्मण समाज ने वैभव यात्रा नाम दिया था।
यात्रा के संयोजक और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामेश्वर दुबे ने बताया सुबह सर्वप्रथम हरसिद्धि चौराहे पर एकत्रित होकर बेलपत्र की माला से भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन कर यात्रा रवाना की गई। इस यात्रा का पूजन स्वामी रंगनाथ आचार्य, महाकाल के पंडित रमण त्रिवेदी, अजय रावत, राकेश तिवारी पंडित अभिजीत दुबे, लाल शर्मा, रमेश चंद पंड्या, शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके द्वारा संपन्न कराया गया। पंडित के रूप में सुशील मेहता जी द्वारा पूजन कराया गया। उज्जैन से चार पहिया वाहनों से हजारों की तादात जानापाव पहुँचे ब्राह्मण विप्र जन बंधु और भगिनी भगवान महाकालेश्वर का कोटि तीर्थ कुंड का जल लेकर एवं मां शिप्रा के जल से भगवान परशुराम जी और परशुराम जी द्वारा स्थापित लाखो वर्ष पूर्व स्थापित शिवलिंग का अभिषेक किया। यह यात्रा सुबह 10 बजे हरसिद्धि चौराहा से प्रारंभ होकर मालीपुरा, दौलतगंज, देवास गेट बस स्टैंड से नानाखेड़ा होते हुए इंदौर की ओर रवाना होकर जाना पाव पहुंची। ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जानापाव में आशीर्वाद प्राप्त करके यह संकल्प लिया कि इस वर्ष पूरे उज्जैन में जय परशुराम की नाम पट्टी का प्रत्येक ब्राह्मण समाज के घर पर लगे जिससे ब्राह्मण समाज का उज्जैन में स्थापित हो इसे नाम पट्टी का को लेकर पूरे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त उत्साह देखा गया और यह 15000 नाम 1 तारीख के पश्चात उज्जैन शहर में नामपट्टी का लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा यहीं पर भगवान परशुराम जी के द्वार एवं आश्रम लगाकर नाम पट्टिका का शुभारंभ किया गया भगवान कृष्ण को इसी पावन धरा पर भगवान परशुराम ने सुदर्शन चक्र देकर धर्म की स्थापना करने का आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही और तपस्या के पश्चात भगवान परशुराम जी को भगवान शिव द्वारा फरसा भी दिया गया जिससे उन्होंने इस सृष्टि पर राक्षस और दुष्टों का सर्वनाश किया जानापाव में इंदौर महानगर के सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित योगेश मिश्रा का उज्जैन ब्राह्मण समाज द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
आज की यात्रा में प्रमुख रूप से पंडित रवि शुक्ला सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन उत्तर के अध्यक्ष राकेश तिवारी उज्जैन दक्षिण के अध्यक्ष अजय रावत पंडित अभिजीत दुबे अंजू शास्त्री ममता मिश्रा जी अपेक्षा शुक्ला पल्लवी शर्मा उषा शर्मा पूर्व पार्षद प्रीति दुबे मुकेश जी दुबे जियालाल जी शर्मा यशवंत भार्गव हर्षा बेन त्रिवेदी मनीष पाठक अजय शंकर तिवारी महेंद्र उपाध्याय वीरेंद्र त्रिवेदी राजेंद् बिल्लो रे प्रणव गर्ग प्रेम नारायण उपाध्याय नवल मिश्रा कृपाशंकर पांडेय अरुण पांडे शिवनारायण प्रमोद व्यास राकेश पंड्या योगेश शुक्ला अश्विन व्यास जी उषा शर्मा प्रेम नारायण उपाध्याय प्रमोद शर्मा दीपक शर्मा शिवम डब्बावाल सुयोग शास्त्री आयुष मिश्रा गरिमा त्रिपाठी अजय पांडे आदि ब्राह्मण बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित थे यात्रा का आभार यात्रा संयोजक रामेश्वर दुबे रम्मू भैया द्वारा सभी लोगों का माना गया।