- धार्मिक

मंदसौर जिला जेल में बनाई गई भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकियां

Spread the love

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को आज भी देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा है। मथुरा वृंदावन मैं आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिव्य दर्शन होंगे। देशभर से लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का यहां पर आवागमन बना हुआ है। देश के कुछ हिस्सों में कल जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया था।
देवकी वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में जन्मे भगवान श्री कृष्ण का जन्म कंस के कारावास में हुआ था। यही वजह है कि जेल परिसर को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली भी कहा जाता है।
मंदसौर जिला जेल मैं जन्माष्टमी का महापर्व परंपरा अनुसार मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जेल परिसर में भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकियां बनाई गई है।