- धार्मिक

सावन मास में ओकारेश्वर महादेव को लगाया छप्पन भोग

Spread the love

ओकारेश्वर /मांधाता नगरी के स्वयंभू श्री ओंकार महाराज की नगरी में तृतीय श्रावण सोमवार के उपलक्ष्य पर दोपहर २ बजे मुख्य मंदिर से श्री ॐकारेश्वर महादेव जी फूलों से सुसज्जित पालकी मे विराजमान होकर शिव भक्तों एवं ढोल ढमाको के साथ माँ नर्मदा जी के उत्तर तट पर स्थित कोटितीर्थ घाट पहुँचें । जहाँ भोलेनाथ जी की पंचमुखी रजत प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा वेदाचार्य पं. राजराजेश्वर दीक्षित शुक्ल युजुर्वेद पाठी यज्ञाचार्य तीर्थ राजपुरोहित जी के आचार्यत्व में , वैदिक पंडितों द्वारा माँ नर्मदा जी के पवित्र जल एवं पंचाम्रत से महाअभिषेक, तथा महाआरती संपन्न हुईं। तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ नौका विहार कर नगर भ्रमण पर निकलें। इस दौरान ॐकारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रांगण में विनायक वैदिक विप्र मंडल के तत्वाधान मे महाभोग 56 प्रकार के मिष्ठानों से युक्त 56 भोग लगाया गया।।
कार्यक्रम संयोजक वेदाचार्य पंडित राजराजेश्वर जी दीक्षित शुक्ल यजुर्वेद पाठी यज्ञाचार्य, तीर्थ राज पुरोहित सायंकालीन पुजारी परिवार ॐ कारेश्वर ज्योतिर्लिंग मान्धाता।।