- न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य

मध्य प्रदेश मैं विधानसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कमेटी भंग

Spread the love

भोपाल/ विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन में उलट फेर करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पद से हटाया गया। वही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर पूर्व विधायक जीतू पटवारी का मनोनयन कांग्रेस द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ यह कयास लगाए जा रहे थे कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग की जाएगी। आज इसकी विधिवत घोषणा की गई।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जितेंद्र सिंह के द्वारा आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भंग करने की घोषणा की गई। यह विदित रहे की प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाकर नई जवाबदारी पूर्व विधायक जीतू पटवारी को दी गई। कांग्रेस संगठन में हुए इस फेर बदल के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि युवा ऊर्जावान कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी टीम अपने हिसाब से बनाएंगे और इसीलिए पूर्व की कार्यकारिणी को भंग किया गया है साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों की कार्यकारिणी यथावत काम करती रहेगी।