- उज्जैन, न्यूज़, शहर

जमीन को लेकर गुजराती सेन समाज में पड़ी दरार

Spread the love

उज्जैन। मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट का कार्यालय 51, शेषनारायण मंदिर डावा राह पर है जिसके ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठौर है। ईमानदार छवि के कारण लगातार 20 वर्ष से अधि समय में ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर समाज ने इन्हें ही चुना। हाल ही में 18 मई 2023 का चुनाव हुए जिसमें पुनः समन्त ट्रस्टियों के समक्ष अशोक राठौर अध्यक्ष ट्रस्ट कार्यालय चुने गए। लेकिन 30 मई 2023 को फर्जी रसीदों के द्वारा भरत भाटी द्वारा स्वयं को ट्रस्ट अध्यक्ष घोषित करवा लिया। जो कि बायलॉज और प्रोसेडिंग के विरुध्द है। जो रसीद काटी गई उस रसीद का प्रोसेडिंग रजिस्टर में कोई उल्लेख नहीं है।

18 मई को हुई बैठक में जिसमें अशोक राठौर का पुनः अध्यक्ष चुना गया उसमें भरत भाटी भी शामिल थे। भरत भाटी द्वारा आए दिन धमकाकर अशोक राठौर को प्रताड़ित किया जाता है। जिसकी महाकाल थाने में आवेदन दिया है वहीं एस.डी.एम को भी शिकायत की गई। 2019 के चुनाव में भरत भाटी सहसचिव चुने गए थे उस समय से ट्रस्ट कार्यालय की चाबी उनके पास थी लेकिन इसके बाद पद से हटने के बावजूद उन्होंने चाबी वापस ट्रस्ट को नहीं सौंपी बल्कि ट्रस्ट कार्यालय में जो महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, वे गायब कर लिये गये। चाबी की सूचना भी महाकाल थाने में दी गई है। 13 जून 2023 को ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठौर द्वारा ट्रस्ट की साधारण सभा आयोजित की गई जिसमें संपूर्ण मध्यप्रदेश से करीब 1200 से अधिक समाजजन एवं ट्रस्टी उपस्थित थे। जिसमें अशोक राठौर के पक्ष में अनुमोदन किया गया। 13 जून को करीब 200 लोग महाकाल थाने पर पहुंचे तथा भरत भाटी की शिकायत की। समाजजनों ने आरोप लगाया कि भरत भाटी लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। गुजराती सेन समाज के सभी समाजजनों से अनुरोध किया है कि किसी प्रकार का चंदा या सहयोग न दें। भरत भाटी को चंदा देने पर मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। 30 मई 2023 को भरत भाटी द्वारा खुद को अध्यक्ष बनाये जाने पर जो भी कार्रवाई हुई उसका ट्रस्ट से कोई संबंध नहीं है, उक्त कार्रवाई अवैध है। 2019 के चुनाव में चुने गए भरत भाटी सहसचिव, कोषाध्यक्ष बाबूलाल परमार, उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर देवड़ा, तीनों के द्वारा 30 मई 2023 को स्वयंभूम ट्रस्ट की कमेटी बना ली जिसका संपूर्ण सेन समाज निंदा करता है। जिसके विरोध में 13 जून 2023 को निंदा प्रस्ताव पारित किया गया जिसमे ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठोर घुडावन वाले ने समस्त गुजरती सेन समाज के समाजजनो से आग्रह किया है कि भरत भाटी द्वारा समाजजनों को फर्जी पद बाटे जा रहे हैं जोकि असंवैधानिक है क्योंकि ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी समिति एवं संगठन का सम्पूर्ण अधिकार ट्रस्ट के पास सुरक्षित है। सभी समाजजनो से विनती है कि इन फर्जी लोगों के प्रलोभन में न आवे। उपरोन जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठौर ने दी।