- Uncategorized, उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

सांसद श्री फिरोजिया के कार्यकाल में उज्जैन शहर को मिली औद्योगिक विकास की उपलब्धि

Spread the love

राजकुमार अग्रवाल द्वारा

उज्जैन / आत्मनिर्भर बने भारत और उज्जैन शहर का औद्योगिक विकास हो इस हेतु क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को उज्जैन को दिलवाले में अहम भूमिका अदा की है । उज्जैन औद्योगिक तीर्थ अभियान के अंतर्गत सांसद अनिल फिरोजिया विधायक पारस जैन महापौर मुकेश टटवाल विशाल राजोरिया पत्रकारों को औद्योगिक क्षेत्र तथा विकास कार्यों का भ्रमण कराने के लिए लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और बताया कि शहर में लगभग 32 नए उद्योग की शुरुआत की जा रही है। कुछ उद्योग कंप्लीट हो चुके हैं। अन्य का कार्य प्रगति पर है। जिसमें लगभग अभी तक कुल पूंजी निवेश रु 2647 करोड़ है। जिसमें लगभग 16596 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। जे.के. सीमेंट प्लांट रू. 340 करोड की लागत से ग्राम सोडंग में निर्माणाधीन है जिसमें लगभग 2000 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। बेस्ट लाईफ स्टाईल एप्रल प्रा.लि. रू. 167 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन है जिसमें 4130 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. रू. 152 करोड की लागत से निर्माणाधीन है जिसमें 4000 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा।

*महाकाल लोक*
उज्जैन नगर में श्री महाकालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिये महाकाल महालोक का
कार्य किया जा रहा है। प्रथम फेस पूर्ण हो चुका है। रू.1100 करोड़ से महाकाल महालोक का
निर्माण किया जा रहा है।

*नेशनल हाईवे रोड की उपलब्धियाँ*

1 उज्जैन-देवास फोर लेन रू. 886 करोड़

2 उज्जैन-बदनावर फोर लेन रू. 907 करोड़

3 उज्जैन-झालावाड़ सड़क रू. 346 करोड़

4 उज्जैन- गरोठ फोरलेन रू. 2509 करोड़

5 रोप वे रू. 209 करोड़

इस प्रकार रू. 4857 करोड़ रू. से नेशनल हाईवे निर्माण कार्य किया गया है। जावरा से नागदा उन्हेल नागदा उज्जैन होते हुए पीथमपुर नेशनल हाईवे निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

*मेडिकल डिवाईस*

मेडिकल डिवाईस निर्माण के लिये उज्जैन में रू. 1 लाख करोड़ से उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं इसमें 1 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। जिनके एम.ओ.यू. हस्ताक्षर किये गये
हैं।

*स्वास्थ्य सुविधायें*

कोविड के दौरान उज्जैन में 8 विधानसभा में आक्सीजन प्लांट लगाये गये।
उज्जैन जिले में निम्नानुसार उपस्वास्थ्य केन्द्र खोले गये।

(1) उपस्वास्थ्य केन्द्र नागदा 100 बिस्तर रू. 10 करोड़

2 उपस्वास्थ्य केन्द्र बड़नगर 160 बिस्तर रू. 20 करोड़

3 उपस्वास्थ्य केन्द्र खाचरौद 100 बिस्तर रू.50 लाख

(4) उपस्वास्थ्य केन्द्र महिदपुर 100 बिस्तर रू. 50 लाख

(5) उपस्वास्थ्य केन्द्र घट्टिया 100 बिस्तर रू.50 लाख

(6) उपस्वास्थ्य केन्द्र माधवनगर 100 बिस्तर रू. 55 लाख

(7) चरक अस्पताल में 400 बिस्तर का आई.सी.यू. निर्माण कराया गया।

*उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों के पुनर्निमाण हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत निम्नानुसार स्वीकृति प्रदान की गई है*

(1) उपस्वास्थ्य केन्द्र छडावद तह. तराना रू.49 लाख
(2) उपस्वास्थ्य केन्द्र कडोदिया तह. तराना रू.49 लाख
(3) उपस्वास्थ्य केन्द्र पिपलोदा बागला तह. खाचरौद रू.49 लाख
(4) उपस्वास्थ्य केन्द्र बाढकुम्मेद तह. उज्जैन रू.49 लाख

जिले में 2 कार्डिक एम्बूलेंस रू.1.00 करोड़ सी.आर.एफ. फण्ड से प्रदान कराई गई ।
जिला अस्पताल में 100 बेड बिस्तर विस्तार कार्य सी.आर.एफ. फण्ड से करवाया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण शहरों में सैकड़ों टंकियों का निर्माण कराया गया।

*मेरे संसदीय कार्यकाल में रेलवे की उपलब्धियां*

नई ट्रेनों का संचालन

इंदौर-उज्जैन-वाराणासी के बीच सप्ताह में तीन दिन काशी-महाकाल एक्सप्रेस इस ट्रेन को आयआरसीटीसी द्वारा संचालित किया जाता था कोविड 19 के समय से यह ट्रेन आयआरसीटीसी ने बंद
कर दी थी । मैंने रेल मंत्रीजी से अनुरोध कर इस ट्रेन को भारतीय रेलवे के उत्तर रेलवे के द्वारा पुनः
गत माह प्रारंभ कराया गया। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल रही है।

2 गोरखपुर – अहमदाबाद 19489-90 के बीच व्हाया उज्जैन सप्ताह में 6 दिन एक नई ट्रेन
3 बांद्रा से गोरखपुर 19091-19092 सप्ताह में एक दिन
4. 22467–22468 गांधीनगर से वाराणासी सुपर फास्ट एक्सप्रेस व्हाया उज्जैन सप्ताह में एक
5.14115 महू से प्रयागराज व्हाया इंदौर-फतेहाबाद- उज्जैन सप्ताह में सातों दिन
6. उज्जैन-इंदौर व्हाया फतेहाबाद के बीच दो नई मेमु ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया गया इनके फेरे बढ़ाकर 4 किये जाने का प्रयास जारी है।
7.उधना (सूरत) उज्जैन होते हुए वाराणासी के लिये एक नई साप्ताहिक ट्रेन
8.20957-20958 इंदौर से नईदिल्ली व्हाया फतेहाबाद चंद्रावतीगज बड़नगर रतलाम नागदा होकर सप्ताह में तीन दिन एक सुपर फास्ट ट्रेन प्रारंभ की गई है। वर्तमान में बडनगर एवं नागदा में ट्रेन का स्टॉपेज है। ऐसे कई प्रकार के अन्य विकसित कार्य जनसेवा एवं रोजगार को बढ़ावा देने हेतु किए गए। एवं जनहित को लाभानित हेतु अन्य कार्य प्रगति पर है। सांसद श्री फिरोजिया का कहना है कि शहर में 9 वर्ष में मोदी जी के द्वारा जो कार्य करवाए गए हैं उनका लाभ अब शहर की जनता को शीघ्र ही मिलेगा। अनेक प्रस्तावित योजना है जो शीघ्र ही आरंभ की जाएगी।