- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

हादसों के बाद पार्षद माया भाभी ने निगम की टीम बुलवाकर की घाट की सफाई

Spread the love

उज्जैन/ शिप्रा नदी पर पिछले 10 दिनों में 5 लोगों की मृत्यु डूबने से हो जाने पर सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर निगम के द्वारा की जा रही लापरवाही को देखते हुए आयुक्त महोदय को घाट पर उपस्थित होकर व्यवस्था देखने के लिए फोन लगाने के बाद भोपाल जाने का कहते हुए उपस्थित ना होने से व्यथित होकर विरोध स्वरूप पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी आज सुबह 9:45 पर नगर निगम कार्यालय पहुंच कर अकेले ही धरने पर बैठ गईl

सूचना लगने पर धीरे-धीरे कांग्रेस के कार्यकर्ता गण पहुंचने लगे चर्चा के लिए अपर आयुक्त आदित्य नागर जी एवं मंडलोई जी पहुंचे जहां पर ज्ञापन के लिए ना करते हुए कार्य की बात करते हुए मौके पर कार्यों की शुरुआत करने की बात कही एवं कार्य की शुरुआत करने के लिए नगर निगम की टीम तैयार हुई तो धरने से उठकर अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ शिप्रा नदी के घाट रामघाट एवं रानू जी की छतरी पहुंची

वहां पर कर्मचारियों ने काई की घिसाई का कार्य प्रारंभ किया। विभिन्न स्थानों पर नगर निगम पानी की गहराई को लेकर तत्काल संकेतक लगाएगी। स्मार्ट सिटी के द्वारा सुरक्षा के लिए 5 फीट से गहराई की ओर रोकने के लिए सुरक्षा चयन का इंतजाम किया जाएगा

की बात नगर निगम की ओर से की गई। घाट पर प्रात कालीन ड्यूटी पर 35 कर्मचारियों की हाजिरी लगी थी ।पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी द्वारा अधिकारियों की उपस्थिति में गिनती कराने पर 19 कर्मचारी ही ड्यूटी पर पाए गए 4 कर्मचारी जिनके नाम रजिस्टर में नहीं थे उनको भी ड्रेस पर ना करके खड़ा कर दिया गया था

श्रीमती त्रिवेदी का स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इसी प्रकार से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपार आयुक्त महोदय से इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करने के लिए बात कही गई

7 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी एवं संपूर्ण इंतजाम नहीं किए तो पुनः धरने पर बैठने की बात श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने कही आज चर्चा के लिए अप्पर आयुक्त आदित्य नागर अप्पर आयुक्त मंडलोई जी सिटी इंजीनियर कंट्ठील जी उपायुक्त गुप्ता जी साथ रहे कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महाराज वाडा पंडित सरवन शर्मा दौलतगंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला कांग्रेस नेता गण करण सिंह ठाकुर सरदार सिंह इमरान शाह संजय आंजना मोहनपुरा किशोर सेहरा जितेंद्र शुक्ला हिमांशु शुक्ला तीर्थ पुरोहित गन पंडित उमेश भट्ट पंडित धर्मेश हाड़ा पंडित दीपक पांडे आदि के साथ कई कार्यकर्ता गण साथ रहे वही घाट क्षेत्र में श्री क्षेत्र पंडा समिति के तीर्थ पुरोहित गण पंडित पुरुषोत्तम दुबे पंडित मनोज दुबे पंडित अखिलेश चौबे पंडित इति गुरु पंडित श्री वर्धन शास्त्री पंडित नानू पंड्या आदि ने भी उपस्थिति दी