- उज्जैन, दिल्ली, धार्मिक, मध्य प्रदेश, विडियो, शहर

गुरु माता देवयानी नेकी विक्रांत भैरव में विशेष पूजन

Spread the love

दिल्ली से पधारी गुरु माता देवयानी ने उज्जैन के विक्रांत भैरव पर की  विशेष पूजन अर्चन। गुरु माता के दर्शन आशीर्वाद हेतु लगा ताता, गुरु माता के भक्तों ने पुष्पमाला व पँछा पहनाकर प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भव्य स्वागत सम्मान किया। गुरु माता के देश विदेश में अनन्य भक्त हैं। भक्तों से जब हमने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि माता के आशीर्वाद से ही हमारे सब दुख संकट रोग दोष पीड़ा दूर हो जाते हैं। और यही कारण है कि हम सफलता की रह पर आगे बढ़ते हैं। यहां सब खुशहाली हमें माता के आशीर्वाद से ही प्राप्त हुआ है। आपको बता दे की गुरु माता को जब भी बाबा सपने में दर्शन देते हैं। माता अपने भक्तों को बिना बताए ही उज्जैन दर्शन हेतु आ जाती है। परंतु इस बार भक्तों को जानकारी मिलते ही विक्रांत भैरव पर सैकड़ों भक्तों का तांता लग गया भक्तों ने माता का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान जब मीडिया ने माता से बात करना चाहे तो उनकी पूजा का समय निश्चित होने के कारण मीडिया की चर्चा उनसे अगले दिन हो पाई जिसमें माता ने बताया कि मेरी पूजा भक्ति ही मेरी शक्ति है। तन मन धन से भगवान की भक्ति करने पर ईश्वर हमें उसकी ईश्वरी शक्ति प्रदान करता है। जो जन कल्याण के लिए होती है। जिस का दुरुपयोग करने पर हमारा अस्तित्व खत्म हो जाता है। इसीलिए हम उस शक्ति का उपयोग सिर्फ जनकल्याण में ही करते हैं। और मैं जब भी उज्जैन आती हूं अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान जरूर करती हूं उनके दुख संकट का समाधान ही मेरा कर्म धर्म है।