- उज्जैन, धार्मिक, विडियो, शहर

उज्जैन में विराट संत सम्मेलन आज से आरंभ

Spread the love

चार धाम मंदिर ट्रस्ट के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद जी का प्रकट उत्सव मनाया गया

उज्जैन/ अखंड आश्रम ट्रस्ट चार धाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद जी महाराज की अगुवाई में उज्जैन में विराट संत सम्मेलन के साथ श्री राम कथा एवं रासलीला के धार्मिक आयोजन आज 13 दिसंबर से आरंभ होंगे जो 17 दिसंबर 2022 को पूर्ण होंगे।
इस आयोजन को लेकर ट्रस्ट मंडल की और से धार्मिक अनुष्ठान को सफल करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उनकी जवाबदेही शहर के वरिष्ठ समाजसेवी ओ को सौंपी गई है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है वही योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमति दी गई है इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस आयोजन में विशेष रूप से शामिल होंगे। आज सामाजिक न्याय परिसर से धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने आए संत समाज की पेशवाई निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई चार धाम मंदिर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। उक्त जानकारी महामंडलेश्वर स्वरूपानंद जी महाराज ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष अशोक प्रजापत ने देते हुए शहर की धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है