- उज्जैन, न्यूज़, शहर

उज्जैन में भाजपा पार्षद पर चाकू से हमला

Spread the love


जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं तो जनता के क्या होंगे हाल, अस्पताल में भाजपा नेताओं का लगा मजमा
उज्जैन/ मंगलवार की रात को कार्तिक मेले में हुई घटना ने आमजन को झकझोर कर रख रखा है वही गुरुवार की रात भाजपा के वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद पर चाकू से हुए हमले की घटना से शहरवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भय का वातावरण निर्मित हो चुका है।
भाजपा पार्षद सुशील कुमार पिता शेखर श्रीवास निवासी सुदामा नगर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ कृष्णा वाटिका गए थे जहां पर वाहन को पार्किंग में खड़े करने की बात को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते पार्किंग पर भाजपा पार्षद को चाकू घोंप दिए। घायल पार्षद को साथियों के द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी लगते ही विधायक पारस जैन महापौर मुकेश टटवाल सहित पार्षद एवं अन्य भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए। घायल श्रीवास के अनुसार हमलावर अज्ञात है पुलिस मामले में जांच कर अज्ञात बदमाश को तलाश कर रही है।