- उत्तर प्रदेश, न्यूज़, राज्य

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव, श्री चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

उत्तर प्रदेश/ भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की भाजपा में बदलाव किया है जिसके परिणाम स्वरूप कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री चौधरी आरएसएस से जुड़े हुए हैं और उनकी छवि बेदाग होकर उज्जवल है यही वजह है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश में श्री चौधरी के रूप में बदलाव की अनुशंसा की। श्री चौधरी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री चौधरी को बधाई प्रेषित की है