- उज्जैन, न्यूज़, शहर

डॉ. जोशी को हार्वर्ड साहित्य रिकॉर्ड सम्मान मिला

Spread the love

उज्जैन/ अवसर नहीं बनते, आप उन्हें बनाते हैं, महत्वाकांक्षा सफलता का मार्ग है, दृढ़ता वह वाहन है जिसमें आप पहुंचते हैं। ऐसे ही उज्जैन के साहित्यकार डॉ. प्रवीण जोशी का नाम विश्व हार्वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय संघों से संबद्ध लंदन और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के लिए शीर्षक “अखण्ड भारत” काव्य संग्रह में अपनी कविता “जन जन का भारत” पर पुरुस्कृत किया गया है। डॉ. जोशी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखंड भारत थीम पर 19 भारतीय भाषाओं में 91 काव्य रचनाओं का संग्रह वर्ल्ड हार्वर्ड रिकॉर्ड, लंदन के लिए संकलित किया गया इसमें डॉ. विदुषी शर्मा दिल्ली के निरंतर मार्गदर्शन और उनकी पूरी टीम के समर्थन ने इस कविता को रिकॉर्ड में शामिल करना संभव बना दिया।