- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

महाकाल प्रकरण में भाजपा ने 18 युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया

Spread the love

लवनीश अग्रवाल

उज्जैन/ 2 दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या का शहर में आगमन उस समय विवादों में घिर गया जब वह महाकाल दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
गर्भ ग्रह में प्रवेश को लेकर स्थानीय भाजयुमो के शहर अध्यक्ष अमय शर्मा ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरेश जलवा सहित करीब डेढ़ दर्जन भाजयुमो के पदाधिकारियों ने भी गर्भ ग्रह में प्रवेश को लेकर महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया था। सोशल मीडिया पर इस हुड़दंग लीला की अनेक वीडियो वायरल हुई। जिसका परिणाम स्वरूप शीर्ष नेतृत्व तक यह मामला पहुंच गया। महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था को बिगाड़ने पर भाजपा संगठन पर आम लोग उंगलियां उठाने लगे थे पार्टी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा आरोपित किए गए जिम्मेदार सभी पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है इस आशय का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।