- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, विदेश, शहर

तिरंगा मय हुई बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन

Spread the love

उज्जैन/ भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ आज हर्ष उल्लास के माहौल के साथ किया गया। सभी शासकीय भवन और स्कूल कॉलेजों में आजादी दिवस 15 अगस्त के 2 दिन पहले 13 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस बार राष्ट्रीय ध्वज 3 दिन तक लहराता रहेगा 15 अगस्त की शाम को राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान सभी स्थानों से उतारा जाएगा।
O

अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सागर स्थित मैदान से किया गया यहां से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई टावर चौक पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इसी प्रकार कांग्रेश द्वारा भी तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शहर भर मैं तिरंगा अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिससे समूचा शहर तिरंगा मय हो गया