- उज्जैन, खबर हटके, शहर

भाजपा महापौर पद हेतु नए चेहरे को देगी मौका, अगले 2 दिन में होगी घोषणा

Spread the love

????️लवनिश अग्रवाल????️
उज्जैन/ नगर पालिक निगम के चुनावी समर में भाजपा इस बार भी नए चेहरे को मौका देकर जीत का परचम लहराने की तैयारी लगभग कर चुकी है। वैसे सत्ताधारी पार्टी होने की वजह से भाजपा के पास महापौर पद के लिए अनेक दावेदार सशक्त दावेदारी कर रहे हैं किंतु राजनीतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए अनुसूचित मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने लगभग तय कर लिया गया है। जिसकी औपचारिक घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी। वैसे भाजपा की ओर से इस बार भी बेरवा समाज को महत्व दिए जाने की खबर है।
चुनावी समर में प्रत्याशी चयन काफी महत्वपूर्ण होता है। प्रत्याशी का व्यक्तित्व और व्यवहार तथा कार्यकुशलता से जीत का परचम लहराना आसान हो जाता है। उज्जैन नगर पालिक निगम मैं 1995 के बाद से सिर्फ एक बार सामान्य वर्ग की महिला महापौर निर्वाचित हुई थी उसके बाद से बेरवा समाज के प्रत्याशी विजई होते रहे हैं। भाजपा ने बेरवा समाज पर सदैव विश्वास करते हुए प्रत्याशी चयन किए और शहर में विकास की गंगा बहाई। इस बार भी भाजपा की ओर से अनुसूचित मोर्चा मैं वार्ड स्तर से राजनीति की शुरुआत कर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मुकेश टटवाल को प्रत्याशी बनाए जाना लगभग तय कर लिया है हालांकि भाजपा मैं बेरवा समाज से डॉक्टर प्रभु लाल जटवा का नाम भी सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन श्री जाटवा पूर्व में मिले अवसर को भुनाने में असफल हुए थे। वैसे महापौर पद के लिए भाजपा से दावेदारी पूर्व सांसद डॉक्टर चिंतामन मालवीय के द्वारा पूरे दमखम के साथ की जा रही है लेकिन सत्ता सुख का परम आनंद लेने की वजह से उन्हें मौका नहीं दिया जाने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। नए चेहरे के रूप में विक्रम सिंह गोंदिया भी सशक्त दावेदार के रूप में जोर आजमाइश करते हुए नजर आए हैं। वैसे भाजपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय राजनीति करने वाले सुरेश गिरी के नाम पर भी चयन समिति ने विचार विमर्श किया है। यूं तो गुलाब भंडारी के द्वारा भी भाजपा संगठन में अपनी दावेदारी पेश की गई थी।
सत्ताधारी भाजपा के पास प्रत्याशियों की भारी भरकम सूची है। किंतु भाजपा के दोनों विधायक की और से जिन दावेदारों के नाम आगे बढ़ाए गए थे उनमें मुकेश टटवाल के नाम पर भाजपा में सहमति बनने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। कुल मिलाकर भाजपा की ओर से एक बार फिर बेरवा समाज को साध कर उज्जैन नगर पालिक निगम में अपना कब्जा बरकरार रखने की नीति पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। भाजपा से जुड़े हमारे सूत्र बताते हैं कि 13 जून तक महापौर प्रत्याशी की भाजपा घोषणा कर देगी।