- इंदौर, न्यूज़, शहर

नागरिकता संशोधन कानून के फैल रहे भ्रम को दूर करेगा संघ

Spread the love

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकारिणी की मंथन बैठक इंदौर मे रखी गई है। इसके दूसरे दिन शीर्ष पदाधिकारियों ने ज्वलंत विषयों पर चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति दूर करने में संघ भी भूमिका निभाएगा। सामाजिक और धार्मिक संगठनों के जरिए संघ देशभर में तिरंगा मार्च और संगोष्ठियों के आयोजन करेगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह भय्याजी जोशी, सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबोले के साथ अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। इसमें नागरिकता संशोधन कानून के बाद देश में चल रहे घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।
संघ ने माना कि देश में बनी राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता की छवि को नागरिकता कानून के विरोध में जारी गतिविधियां कमजोर कर रही हैं। कानून को लेकर बन रही भ्रम की स्थिति दूर करना आवश्यक है।
नागरिकता कानून के समर्थन में उज्जैन में हुए प्रदर्शन की चर्चा भी बैठक में हुई। ऐसे ही प्रदर्शन अब देश के अलग-अलग हिस्सों में होंगे।
प्रांतों में क्या-क्या प्रयास हुए, उसका ब्योरा भी प्रांत पालकों से लिया गया। मंथन बैठक आज समाप्त होगी। चर्चाओं के बाद तय प्रस्तावों को समन्वय बैठक में मंजूरी दी जाएगी।