सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और शहर के निवासियों को आवागमन की मिलेगी सुविधा
उज्जैन/ सिंहस्थ-2028 के दौरान देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से बड़ी संख्या में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास कार्य प्रगतिरत है । मंगलवार को सिंहस्थ मेला अधिकारी एवं संभागायुक्त आशीष सिंह तथा कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने इंदौर रोड़ के नानाखेड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन फुटपाथ निर्माण कार्य और रंजीत हनुमान से गोनसा सिंहस्थ बायपास मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि फुटपाथ पर आने जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाये और निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।
संभाग आयुक्त श्री सिंह ने मार्ग निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।












