
उज्जैन/ जिला अभियोजन संचालनालय उज्जैन द्वारा अभियोजन अधिकारियों की विशेष अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक एवं अन्य न्यायिक विषय पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मीडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि आज जिला अभियोजन संचालनालय द्वारा संचालक लोक अभियोजन निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार संभाग के अभियोजन अधिकारियों एवम लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, को विशेष अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक एवं अन्य न्यायिक विषय पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नवीन पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवनीत भसीन , पुलिस उप महानिरीक्षक , सुशील कुमार जोशी अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमति सिम्मी यादव डिप्टी कलेक्टर एवं रविन्द्र सिंह कुशवाह लोक अभियोजक उज्जैन उपस्थित रहै। राजेंद्र कुमार खाण्डेगर उपसंचालक अभियोजन उज्जैन एवं संभाग के सभी अभियोजन अधिकारी प्रशिक्षणार्थी के रूप में शामिल हुए थे। जिनको पवन कुमार पटेल (अपर सत्र न्यायाधीश उज्जैन) द्वारा साक्ष्य अधिनयम धारा 27 की कानूनी स्थिति व अभियोजन अधिकारी को इस संबंध में न्यायालय में प्रदर्श करवाने संबंधी बारीकियों पर ध्यान आकर्षित करते हुए साथ ही अभियोजन सफलता के लिए वन एवं वन्यजीव संबंधी महत्वपूर्ण विषयो पर अपने गहन अध्ययन से अधिकारियों को लाभान्वित किया । नवनीत भसीन द्वारा अपने मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस एवं अभियोजन के समन्वय को अपराधमुक्त समाज हेतु आवश्यक बताया एवं नशा मुक्ति अभियान २.० के तहत सभी अधिकारीगण को शपथ दिलाई । ब्रजेंद्र कृष्णदास सह अध्यक्ष इस्कॉन मंदिर उज्जैन द्वारा जीवन प्रबंध माइंडफुलनेस एवं आध्यात्मिक योग्यता को श्रीमद भगवतगीता से जोड़ते हुए प्रार्थना को बेहतर पुरुषार्थ के साथ किए जाने पर विशेष जोर दिया । नितेश कृष्णन वरिष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा अद्यतन विधिक परिचर्चा पर व्याख्यान दिया गया जिसमें उनके द्वारा विभिन्न विषयों जैसे गिरफ्तारी, जमानत, धारा 161 के कथन, पक्षद्रोही साक्षी के संबंध में आने वाली जटिल समस्याओं पर अपना गहन ज्ञान सभी के साथ साझा किया। कार्यकम का संचालन हार्दिक देवकर एडीपीओ द्वारा किया गया। समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणदीप सिंह द्वारा पुलिस एवं अभियोजन अधिकारीगण के बीच आपसी सामंजस्य पर चर्चा एवं आपराधिक न्याय प्रणाली में अभियोजन अधिकारीगण को अभिन्न अंग बताए गए सभी प्रक्षिणार्थी को राजेन्द्र कुमार खाण्डेगर उप संचालक प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न वितरित किये गये एवं कुलदीप सिंह भदौरिया सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।













