- इंदौर, न्यूज़, शहर

काबिलियत को सलाम, मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह कल

Spread the love

इंदौर/ इंदौर प्रेस क्लब द्वारा प्रेस क्लब सदस्यों एवं मीडिया के साथियों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह ‘काबिलियत को सलाम’ रविवार 19 जुलाई 2026 को सुबह 11.30 बजे प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े एवं पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह होंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम और महासचिव प्रदीप जोशी ने बताया कि सम्मान समारोह में कक्षा 5वीं से कक्षा 12वीं तक के 100 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने वर्ष 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार आईआईटी, आईआईएम या एनएलयू, नीट, क्लेट के लिए चयनित बच्चों के साथ ही राष्ट्रीय, राज्य और संभाग स्तर की खेल स्पर्धाओं में पुरस्कार जीतने वाले एवं विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। श्री कर्दम ने बताया कि इस वर्ष सम्मानित छात्रों के लिए 5 लाट्री ड्रा भी निकाले जाएंगे। लाट्री में चयनित बच्चों विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।