इंदौर/श्री मालव खांडल विप्र समाज इंदौर शाखा सभा द्वारा
देश की तीसरी पारम्पारिक गौरवशाली रथयात्रा निकली
श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान का भव्य स्वागत किया गया।
इंदौर शाखा सभा के अध्यक्ष विजय पांडे, प्रदेश संगठन अध्यक्ष, मनीष बणसिया, महिला शाखा सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीतल मिश्रा ने बताया कि नृसिंह बाजार चौराहे पर इस वर्ष देश की तीसरी पारम्पारिक गौरवशाली रथयात्रा निकली
श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पिपरा समाज द्वारा पांच क्विटंल गुलाब के फूल से भव्य स्वागत किया गया। वहीं समाज के महिलाओं एवं पुरुषों ने दो सौ किलों नमकीन, मिठाई प्रसाद शुद्ध पानी की बाटल का वितरण किया गया।
मंच से परमपूज्य अनंतश्रीविभूषित श्रीमद्जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीनागोरियापिठाधिपति स्वामीजी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का शाल श्री फल सुगंधित फूलों की माला से स्वागत किया गया। यात्रा में पधारे सभी संतों का फूलों से स्वागत सत्कार किया गया।
इस अवसर पर श्री मालव खांडल विप्र समाज शाखा सभा के अध्यक्ष विजय पांडे ,प्रदेश संगठन के अध्यक्ष , मनीष बणसिया महिला शाखा सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीतल मिश्रा, इंदौर शाखा सभा की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा बणसिया, मध्य प्रदेश युवा अध्यक्ष अभिषेक नवहाल, जगदीश सेवदा महामंत्री, इंदौर शाखा सभा, लंदन से विशेष रूप से पधारे गोपाल चोटिया , नंदकिशोर पीपलवा, महेश बढाढरा, मुकेश नवहाल के साथ-साथ बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों के द्वारा मंच के माध्यम से भगवान वेंकटेश की इस भव्य रथ यात्रा का शानदार स्वागत किया गया।
मंच का संचालन कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया। आभार अरविंद शर्मा ने प्रकट किया।












