अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नागदा में सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
नागदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नागदा नगर पालिका द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरणादायी उद्बोधन सुनाया गया।
योग कार्यक्रम में संवाद करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से आज पूरा विष्व योग को अपना रहा है। योग केवल आसन प्राणायाम तक सीमित नहीं है, यह अनुशासन, सकारात्मक सौंच एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। जब प्रत्येक नागरिक स्वस्थ होगा, तब ही हम सशक्त ओर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा कर पायेगें। मैं सभी युवा साथियों व मातृ शक्ति से आग्रह करता हूं कि योग को अपनी दीनदर्या में शामिल कर (फीट इंडिया, हीट इंडिया) अभियान को सार्थक बनाये।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से नागदा खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, वरिष्ठ नेता सुल्तानसिंह शेखावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र अवाना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाषचन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्षगण विजय पटेल, प्रकाश जैन सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले के समस्त 23 मण्डलों में भी योग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।











