उज्जैन। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री कुणाल खेरडि़या ने जानकारी दी कि कतिपय स्टाम्प विक्रेताओं द्वारा स्टाम्प निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचे जा रहे हैं । जो कि भारतीय मुद्रांक अधिनियम 1899 तथा मध्यप्रदेश स्टाम्प रुल्स 1942 के विपरीत तथा पंजीयक मुद्रांक द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन है। अत: स्टॉम्प विक्रेताओं को स्टाम्प पर दर्शित मूल्य पर ही स्टॉम्प विक्रय करने के लिए निर्देशीत किया जाता है । साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर स्टाम्प विक्रेता को 6 माह का कारावास या 500 रु. तक जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है, और लाइसेंस को निरस्त भी किया जा सकता है। स्टाम्प के अधिक मूल्य पर बेचने सम्बन्धी किसी भी गतिविधि के बारे में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी / पंजीयन मुद्रांक को सूचना दी जा सकती है।
फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, नेशनल एफ.सी. महू बनी प्रथम विजेता
June 21, 2026उज्जैन। स्वर्गीय श्री भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में पहली...
लाइफस्टाइल
कांग्रेस किस मुंह से छात्रों की बात कर रही, खुद हत्याएं कराकर अब घड़ियाली आंसू बहा रही —श्री सांखला
July 22, 2026उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश...











