मुट्ठी भर बचे कांग्रेसी वह भी भाजपा पदाधिकारी के व्यवसायिक भागीदार है
उज्जैन/ संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर मध्य प्रदेश की प्रभारी डॉ रागिनी नायक उज्जैन पहुंच चुकी है। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होने के क्रम में सतत बैठकों के दोर जारी है। मृत अवस्था में नजर आ रही कांग्रेस को नवजीवन देने के लिए डॉ रागिनी के प्रयास कितने सार्थक होंगे यह भविष्य के गर्त में है। लेकिन कांग्रेस संगठन से जुड़े कांग्रेस जनों का कहना है की नई जिम्मेदारी भाजपा की पसंद के उम्मीदवार की घोषणा के साथ पूर्ण होगी। वैसे रागिनी नायक से हुई अनौपचारिक चर्चा यह संकेत देती है कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी को फिर से मौका मिल सकता है।
पिछले दो दिनों से मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में डॉ रागिनी नायक अपना डेरा जमाए हुए हैं वह सीधे-सीधे कांग्रेस जनों से रूबरू होकर उनमें नई ऊर्जा भरने की चेष्टा कर रही है लेकिन उनका प्रयास उज्जैन शहर में ऊंट के मुंह में जीरा जैसा साबित होगा। यह बात हम नहीं कांग्रेस के ही खेमो में बड़ी जोर से चल रही है चर्चाओं से लगाया जा सकता है।। कांग्रेस संगठन में बदलाव के लिए जो अभियान संगठन सृजन के नाम से लाया गया है वह मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में किसी भी दृष्टिकोण से सफल होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जिन लोगों के द्वारा अपनी दावेदारी पेश की जा रही है और उनकी दावेदारी पर संगठन स्तर पर विचार विमर्श होना है वे यू तो पुराने कांग्रेसी हैं बरसों से कांग्रेस संगठन का कार्य कर रहे हैं लेकिन व्यापार व्यवसाय में अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए अब व्यापार भाजपा के पदाधिकारी के साथ करते हुए देखे जा रहे हैं। ऐसे एक दो नहीं अनेक दावेदार है जो की कांग्रेस संगठन में अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है और उनकी दावेदारी भी मजबूत है लेकिन वह वर्तमान में भाजपा के लोगों के साथ भागीदार बनकर व्यापार व्यवसाय कर रहे हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि रागिनी नायक अपने संगठन के दिशा निर्देशों के अनुरूप अध्यक्ष पद का चयन करने में निर्णायक भूमिका निभाइगी जरूर लेकिन वास्तविकता यह है कि जो लोग मजबूत दावेदारी के साथ कांग्रेस संगठन में दम खम दिख रहे हैं वह कहीं ना कहीं भाजपा के साथ काम करते हुए दिखाई भी देते हैं। सीधे-सीधे यूं कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि प्रकिया कांग्रेस पूर्ण करेंगी लेकिन अध्यक्ष भाजपा की पसंद का होगा। वहीं दूसरी अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए उज्जैन आई रागिनी नायक का झुकाव वर्तमान शहर जिला अध्यक्ष मुकेश भाटी की ओर देखने को मिला है अब देखना यह है कि कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जवाब देही लेकर आई रागिनी नायक उज्जैन की राजनीति में कौन सा ऊर्जावान कदम उठाती है
रागिनी नायक पत्रकारों से हुई रूबरू हुई
कांग्रेस प्रवक्ता और मध्य प्रदेश की प्रभारी रागिनी नायक को उज्जैन शहर में संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा कल कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई थी और संगठन की व्यवस्थाओं के अनुरूप चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने की बात उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को बताई गई थी आज इसी क्रम में डॉक्टर रागिनी पत्रकारों से रूबरू हुई हो और कविता शेरो शायरी के माध्यम से मोदी सरकार और प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास करते हुए कांग्रेस के शेष बचे कार्यकर्ताओं में से चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने की बात अपने तरीके से रखी।
पत्रकार वार्ता में रागिनी नायक ने बताया कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत गुजरात से की गई थी और अब मध्य प्रदेश में इस प्रक्रिया को पूर्ण कर कांग्रेस संगठन को नवजीवन देने का प्रयास किया जा रहा है। आपने अपनी बातों के दौरान कवि हरि वंश बच्चन राय की कविता का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं हमेशा भरा हुआ गिलास देखती हूं और यहां पर जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे पूर्ण करने के लिए मैं ईमानदारी से प्रयास करूंगी। जब उनसे यह पूछा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का गृह जिला होने से कांग्रेस संगठन शहर अध्यक्ष उस स्तर का होना चाहिए। तब आपने कहा कि चयन प्रक्रिया के लिए वे पारदर्शिता का उपयोग करते हुए ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रही है साथ ही यह भी बताया कि जो भी दावेदार हैं वह अपने क्षेत्र के ब्लॉक पर ही दावेदारी का आवेदन प्रस्तुत करें। आपका यह भी कहना था कि समस्त दावेदारों से अलग से भी गुप्तगू की जाएगी। वैसे डॉक्टर रागिनी नायक के द्वारा पत्रकारों के सवालों का जवाब गोलमाल तरीके से दिया जा रहा था मैं बचाव की मुद्रा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कर रही थी। रागिनी नायक ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने में जुड़ चुकी है। इसके लिए उनके द्वारा विधिवत कार्यक्रम जारी किया गया है। जानकारी भी पत्रकार वार्ता में दी गई है।