उज्जैन/ आज दोपहर में 4 बजे के करीब पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में उस समय भगदड मच गई। जब वहां लगे मधुमक्खी के छते के गिर जाने से मधुमक्खियां ने समूचे ट्रेनिंग सेंटर क्षेत्र को घेर लिया। और मधुमक्खियां ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस भगदड में एक पुलिस निरीक्षक की मृत्यु की खबर मिली है वहीं करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हुए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है। पटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अफसर घायल पुलिस जवानों के हाल-चाल जानने और उनके उपचार व्यवस्था के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं।
बुधवार की शाम को 4:00 के करीब यह घटना घटित हुई है। इस घटना में पुलिस अधिकारी राकेश कुमार धुर्वे काल का ग्रास बन गये। वहीं करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी मधुमक्खियां के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले में ध्यान दिन शुरू की है पुलिस जांच कर यह पता लग रही है कि किसी घटना वर्ष यह घटना घटित हुई है या फिर किसी ने मधुमक्खी के छते से छेड़छाड़ की थी। फिलहाल अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है अधिकारी घायल पुलिस कर्मियों के उपचार की व्यवस्था को देख रहे हैं। पुलिस निरीक्षक की इस घटना में दुखद मृत्यु की खबर ने समूचे पुलिस विभाग शोक की लहर छा गई।