- उज्जैन, न्यूज़, शहर

उज्जैन संभाग में भाजपा के नए संगठन मंत्री श्री लिटोरिया मनोनीत

Spread the love

उज्जैन/ भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ था जिसे आज प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संगठन मंत्री की नियुक्ति कर भर दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में 4 नए संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां की है जिसमें उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री के पद पर जितेंद्र लिटोरिया को मनोनीत किया है। विदित रहे कि उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी की वीडियो वायरल हो जाने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था तब से ही उज्जैन संभाग संगठन मंत्री का पद रिक्त पड़ा हुआ था।