- न्यूज़, भोपाल, शहर

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने ली अंतिम सांस

Spread the love

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का आज सुबह बीमारी की अवस्था में निधन हो गया जैसे ही यह खबर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची उन में शोक की लहर फैल गई।
विदित रहे कि श्री गौर पिछले 15 दिनों से भोपाल के निजी अस्पताल में उपचारित थे। श्री गौर भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं वही प्रदेश सरकार में भी वे कई बार मंत्री रहे हैं।
भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बाबूलाल गौर की पार्थिव देह आज
12:30 बजे उनके निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होगी।
जहां भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक उनके अंतिम दर्शन करेंगे। तत्पश्चात उनकी अंतिम यात्रा भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट की ओर रवाना होगी। दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।