- उज्जैन, न्यूज़, शहर

भाजपा और संस्कृति रक्षक मंच ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

उज्जैन/भारतीय जनता पार्टी एवं संस्कृति रक्षक मंच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वार्ड क्रमांक 6 स्थित शिवशक्ति नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल द्वार पर झंडा वंदन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरसते पानी में वार्ड क्रमांक 6 के शिवशक्ति नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल द्वार पर पूर्व जोन अध्यक्ष एवं संस्कृति रक्षक मंच के अध्यक्ष पं.शिवेंद्र तिवारी द्वारा झंडा वंदन किया गया।इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार कश्मीर के हर जर्रे जर्रे पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया है और यह संभव हुआ है धारा 370 हटाने से इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीलेश खोयरे ने भी विचार व्यक्त किए।झंडा वंदन कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी दीपक सैनी ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन चौहान,मितेश पांचाल,उमेश पर्चेया,जितेंद्र पाल,शेखर श्रीवास्तव,प्रवीण देवड़ा,भरत जायसवाल,सोनू फिल्टर,रोहित नरवरिया ,पवन तिवारी,गोकुल,बालकृष्ण राठौर,रोहित शर्मा,लव सेंगर आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विक्रमादित्य मण्डल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल महामंत्री अनिल पांचाल ने किया व आभार व्यापारी प्रकोष्ठ विक्रमादित्य मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने माना।