- उज्जैन, न्यूज़, शहर

औदुंबर ब्राह्मण समाज ने किया पौधारोपण

Spread the love

उज्जैन /प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महर्षि परशुराम आश्रम पिपली नाका भैरव गढ़ रोड पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर का रुद्राभिषेक महा आरती पंडित सुनील शर्मा एवं पंडित अमित जोशी के आचार्य व्रत में संपन्न की गई साथ ही पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें 101 पौधे का लक्ष्य रखकर समस्त समाज जनों ने पौधारोपण किया एवं उसके संरक्षण की सभी को प्रयास गुरुकुल एकेडमी के अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ने शपथ दिलाई आगे जानकारी देते हुए आश्रम के मीडिया प्रभारी पंडित अभिजीत दुबे इस कार्यक्रम में इंदौर औदुंबर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे नागदा से आनंदी लाल जोशी बडनगर से राधेश्याम शुक्ला आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण पाठक इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी सतीश जोशी समाजसेवी इंदौर नागेश्वर द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन थे उक्त भव्य कार्यक्रम में आश्रम के अध्यक्ष पंडित देवकीनंदन जोशी सचिव अमित मुन्ना पाठक जोशी नाथूलाल जोशी औदुंबर समाज के अध्यक्ष श्रीमती कौशल दुबे सचिव पंडित अभिजीत दुबे चंद्रप्रकाश जोशी श्यामसुंदर जोशी गिरीश उपाध्याय राधेश्याम दुबे दिनेश जोशी संजय जोशी सजग महिला मंडल में श्रीमती रानी दुबे मंजू जोशी राधा उपाध्याय श्रीमती सरोज पाठक रुचि जोशी एकता पाठक गुणमाला पाठक आदि समाज जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राधा उपाध्याय ने किया एवं अंत में आभार आश्रम के अध्यक्ष देवकीनंदन जोशी ने माना यह जानकारी आश्रम मीडिया प्रभारी पंडित अभिजीत दुबे ने दी।