- इंदौर, न्यूज़, शहर

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की इंदौर इकाई ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

इंदौर /पर्यावरण (Environment) शब्द का निर्माण दो शब्दों… परि+आवरण के संयोग से बना है। ‘परि’ का आशय चारों ओर तथा ‘आवरण’ का आशय परिवेश है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों, प्राणियों, और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं। वास्तव में पर्यावरण में वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, मानव और उसकी विविध गतिविधियों का आपस में बेहद जरूरी और महत्त्वपूर्ण संतुलन होता है। जिसमें पेड़ पौधे प्राणी मात्र के जीवन के लिए सबसे जरूरी तत्व है। जिसका वर्तमान परिवेश में तेजी से क्षरण हो रहा है। और हमें अधिकाधिक संख्या में पेड़-पौधे लगा कर उसे बचाने की नितांत आवश्यकता है।
आज इसी उद्देश्य को समर्पित “प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान” की प्रदेश-महामंत्री (इंदौर, उज्जैन एवं चंबल संभाग प्रभारी) *श्रीमती वर्षा बड़कुल* ने इंदौर शहर के खंडवा रोड स्थित अरिहंत कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। आपने जिला संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर में 20 फलदार तथा छायादार वृक्षों के पौधों का रोपण किया। इस आयोजन में कॉलेज प्रबंधन का सहयोग विशेष सराहनीय रहा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला विंग्स से संगठन की जिला पदाधिकारीगण श्रीमती रश्मिजी गुप्ता- जिला-अध्यक्ष, श्रीमती रश्मि शुक्ला- महामंत्री, श्रीमती नीता राठौर- उपाध्यक्ष, सुश्री प्रियंका जैन- उपाध्यक्ष, श्रीमती सुशीला माथुर- मीडिया प्रभारी के साथ ही  भूपेंद्र पोद्दार- जिला अध्यक्ष,  सूरजसिंह ठाकुर- जिला अध्यक्ष ‘ग्रामीण’,  सन्नी शर्मा- महामंत्री, संजय तिवारी- सचिव,  शरदसिंह शेखावत- उपाध्यक्ष,  सुनील उपाध्याय- मीडिया प्रभारी,  नंदकिशोर पटेल- संयोजक ‘ग्रामीण’ व गुरुजी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं कॉलेज प्रबंधन से  सुभाष माथुर- निदेशक (आईएमईएस कॉलेज), डॉ. युसूफ अली जालिवाला- प्राचार्य (इंदौर महाविद्यालय), डॉ. प्रिया मिश्रा,  धनंजय गुंजाल- सोशल मीडिया प्रभारी की उपस्थिति विशेष रही।