- उज्जैन, न्यूज़, शहर

मानव हितों की लड़ाई लड़ेंगे- खान

Spread the love

ह्यूमन राइट्स रिवोल्यूशन दिल्ली के बने सदस्य

सामाजिक कार्यों को देखते हुए मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंदौर/ (ताहिर कमाल सिद्दीकी द्वारा) सामाजिक कार्यों के ज़रिये इंसानियत की ख़िदमत के लिए पहचाने जाने वाले जफर खान अब मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए लड़ते भी नजर आएंगे। मानव अधिकारों के सरंक्षण के लिए लड़ाई लड़ने वाले ह्यूमेन राइट्स रिवोल्यूशन संगठन दिल्ली ने जफर खान को मध्यप्रदेश के इंदौर में अपना सदस्य नियुक्त किया है। ये वो संगठन है जो देश भर में मानव अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहा है, अब मध्यप्रदेश के सब से बड़े संभाग इंदौर में अगर किसी की आवाज न सुनी जा रही हो,किसी पर अत्याचार हो रहा हो तो जफर खान उनकी आवाज उठाते नजर आएंगे।देश के संविधान ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया है,बोलने का हक दिया है , जीवन जीने का हक दिया है इसके बाबजूद उनके हकों से वंचित रखा जाता रहा है, शोषण किया जाता रहा है। जब भी ऐसा हुआ है तब मानव हितों की रक्षा के लिए मानव अधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया गया,और उस पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिला। देश में ऐसी घटनाएं भी घटी जिनमे मानव अधिकारों को दरकिनार कर के व्यक्ति का शोषण किया गया तब मानव अधिकार आयोग और ऐसे संगठन सब से आगे आएं और लोगो की मदद की।अब मध्यप्रदेश के इंदौर में जफर खान उन गरीबों की लड़ाई लड़ेंगे जिनकी आवाज को प्रशासन दबा देता है।

कैसे काम करेगा संगठन

ह्यूमन राइट्स रिवोल्यूशन संगठन देश की राजधानी दिल्ली से संचालित है, ये देश के हर कोने में अपने सदस्यों के जरिए लोगों की आवाज को उठा रहा है, मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए ये संगठन संकल्पित है, ये संगठन उन लोगो की आवाज को ऊपर तक ले कर जाता है जिनकी आवाज दबंग और प्रशासन दबा देतें है, अब चाहे वो पुलिस की दबंगई हो या प्रशासन की तानाशाही ,हर मोर्चे पर जंग लड़ने को ये संगठन तैयार है।

जफर को सामाजिक कार्यों से मिली पहचान

कांग्रेस के जिला महामंत्री जफर खान गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते हैं, जब बात गरीबों की आती है तो वो न दिन देखते हैं न रात,तुरंत मदद के लिए पहुँच जाते हैं, भीषण गर्मी में खुद के टैंकरों से जल ले कर खुद लोगो की प्यास बुझाते है तो प्रकृति की रक्षा के लिए जगह जगह वृक्ष लगाने में वो सब से आगे है, इन्ही सब सराहनीय कार्यों को देखते हुए संगठन ने जफर खान को संस्था का सदस्य बना कर मानव अधिकारों की रक्षा करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। गौरतलब रहे सिरपुर-धार रोड़ स्थित चन्दनननगर, लक्ष्मी नगर आदि क्षेत्र में गरीबों के लिये मदद का जज़्बा रखने वाले ज़फ़र खान क्षेत्र की समस्याओं को भी हल करने में आगे हैं। उन्होंने क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए ख़ुद के पैसों से बोरिंग करवाये और टेंकर के माध्यम से साफ पेयजल भी लगातार वितरित करवा रहे हैं। हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक ज़फ़र खान को ह्यूमेन राइट्स रिवोल्यूशन संगठन दिल्ली में सदस्य बनाये जाने पर अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।