शिवपुरी/कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को मध्य प्रदेश में अपनी परंपरागत लोकसभा सीट गुना से नामांकन किया। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से इस सीट पर प्रत्याशी बनाए गए सिंधिया ने एक बड़े रोड-शो के साथ शनिवार को गुना लोकसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के कई नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। गुना सीट पर नामांकन दाखिल करने के पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां गुना से शिवपुरी तक एक बड़ा रोड शो किया। अपने रोड-शो की शुरुआत में उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर वाहनों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य का स्वागत भी किया। इसके बाद सिंधिया रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन फॉर्म और अन्य दस्तावेज जमा किए।
डॉ. मेहता खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंपायर मनोनीत
January 20, 2024उज्जैन/ विश्व के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की सूची में शामिल एवं शीर्षस्थ...
विक्रम की बास्केटबॉल टीम उदयपुर में खेलेगी
December 9, 2022मध्यप्रदेश की चार्वी मेहता शतरंज की राष्ट्रीय चैंपियन बनी
December 6, 2022होटल अंबिका एलिट में स्टाइलिश एग्जीबिशन 22 जुलाई तक
July 21, 2022https://youtu.be/NJ4_XCJkm6E शहर के मध्य होटल अंबिका एलाइट में स्टाइलिशा एजुकेशन...
मैग्निफिसेंट एमपी में देश की नामी कंपनियां होगी शामिल…
October 14, 2019लाइफस्टाइल
अपनी मांगों को लेकर भारत गेस के हॉकर हुए आंदोलित
February 2, 2024https://youtu.be/tz5yRYVK2u0?si=MnqRCshDTUIgTOVw उज्जैन/ भारत गैस की टंकी लगाने वाले हॉकरों ने...