- उज्जैन, न्यूज़, शहर

उज्जैन दक्षिण विधानसभा विशेष, ना बन पाया धाम महाराज जी हो गए धडाम

Spread the love

राजकुमार अग्रवाल

उज्जैन/ उज्जैन दक्षिण चुनावी समर में दो दिन पहले पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपनी दावेदारी रखने वाले अवधेश पुरी महाराज ने आज दक्षिण प्रत्याशी के साथ पत्रकार वार्ता कर चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।
बताते हैं कि महाराज जी को कुछ लोगों ने चुनाव में प्रत्याशी से धन लेने के ज्ञान दिए थे। महाराज अवधेश पुरी ने पत्रकार वार्ता में भाजपा की रीति नीति को ठीक बताया था और मोदी और योगी पर पूरा भरोसा जताया था लेकिन उज्जैन दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी को भूमि माफिया कहते हुए सिंहस्थ भूमि का घोटाला करने वाले विधायक भी कहा था। आज इसी मामले को लेकर भाजपा के संभागीय मीडिया कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी के साथ अवधेश पुरी महाराज पत्रकारों से रूबरू होने पहुंचे और कहा कि वह अब्बास  चुनाव नहीं लड़ेंगे। जैसे ही महाराज ने उक्त बात कही पत्रकारों ने सवालों की झड़ी लगाते हुए 2 दिन पहले पत्रकार वार्ता में आरोप लगाए जाने की बात दोहराई ऐसे में अवधेश पुरी महाराज बगले झांकने लगे। उनके पास किसी भी सवाल का जवाब नहीं होने से पत्रकार वार्ता का समापन भाजपा प्रत्याशी नहीं यह कहते हुए कर दिया कि यह पत्रकार वार्ता मेने बुलाई है।

महाराज के पास पहुंचे सनातनी

जैसे ही यह खबर मीडिया जगत में फैली कि उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से अवधेश पुरी महाराज चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं वैसे ही भाजपा संगठन में हलचल बढ़ गई थी। भाजपा की ओर से इस मामले को सुलझाने की जवाब दे ही पूर्व निगम सभापति प्रकाश चित्तौड़ा, समाजसेवी अजीत मंगलम, ओपी गुप्ता सहित पांच सदस्यों को दी गई। करीब 6:30 बजे पांचो सदस्य महाराज के धाम पर पहुंच गए जहां करीब डेढ़ घंटे अवधेश पुरी महाराज से उनके आश्रम में चर्चा कर उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए राजी किया। काफी मशक्कत के बाद जब महाराज ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया तो भाजपा प्रत्याशी को रात 8:30 के करीब महाराज के आश्रम में बुलवाकर भेंट वार्ता करवाई गई। करीब आधे घंटे भाजपा प्रत्याशी ने महाराज जी से चर्चा कर उन्हें विश्वास में लिया।