- उज्जैन, न्यूज़, शहर

उज्जैन भेरूगढ़ जेल में हुए 15 करोड़ के डीपीएफ़ घोटाले का मास्टरमाइंड रिपुदमन उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Spread the love

 

पूर्व जेल अधीक्षक उषा राजे को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

उज्जैन/ केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में हुए डीपीएफ़ घोटाले के मास्टरमाइंड रिपुदमन को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को भी हिरासत में लिए जाने की खबर चर्चा में है। बताते हैं कि पुलिस ने इस प्रकरण में करीब 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
एक पखवाड़े से केंद्रीय भैरवगढ़ जेल ₹150000000 के डी पी एफ और जीपीएफ़ घोटाले के उजागर होने के बाद सुर्खियों में बनी हुई थी। इस मामले में कई घटनाक्रम घटित हुए हैं। सबसे पहले पूर्व जेल अधीक्षक उषा राजे को तत्काल प्रभाव से भोपाल मुख्यालय स्थानांतरित किए जाने का आदेश आए थे। इस आदेश के साथ ही पुलिस ने उषाराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और 12 घंटे की मोहलत दी गई थी इसी बीच उषा राज बीमारी के बहाने इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गई थी। इस प्रकरण में पुलिस और जेल विभाग की टीम अलग-अलग जांच कर रही थी। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस को सफलता हासिल हुई है। जांच अधिकारियों के अनुसार अभी इस मामले में और भी कई लोग हिरासत में लिए जाएंगे। रिपुदमन इस घोटाले का मास्टरमाइंड है उसके द्वारा घोटाले को अंजाम दिए जाने हेतु किन-किन लोगों का सहयोग लिया गया है और उसे किस का संरक्षण हासिल है ऐसे सभी लोगों को संदेह के घेरे में रखकर जांच की जा रही है।