- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का विधिवत शुभारंभ 12 से

Spread the love

उज्जैन/ शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पर शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान वैसे तो 26 जनवरी से शुरू हो चुका है और अब वार्ड स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर 12 फरवरी से विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता मैं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री भदौरिया तथा पार्षद माया राजेश त्रिवेदी जानकारी देते हुए बताया कि यह जन संवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा, प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस का झंडा लहरा कर यात्रा निकाली जाएगी, डोर टू डोर जनसंपर्क किया जाएगा, यात्रा मैं राहुल गांधी के संदेश के साथ मूल संदेश संबंधित सामग्री वितरित की जाएगी, मोदी सरकार की विफलताओं के बारे में बताया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार पूर्व विधायक बटुक शंकर जोशी पार्षद रवि राय पूर्व पार्षद अनंत नारायण मीणा पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चेतन यादव पार्षद प्रतिनिधि मुजीब सुपारी वाला सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेश जन उपस्थित थे