- उज्जैन, न्यूज़, शहर

संघ प्रमुख भागवत के वक्तव्य से ब्राह्मण समाज आहत

Spread the love

उज्जैन/संघ प्रमुख मोहन भागवत के कल एक कार्यक्रम के दौरान जातिगत व्यवस्था को लेकर दिए गए पंडितों ,ब्राह्मणों के खिलाफ दिए गए अपने वक्तव्य से समूचा ब्राह्मण समाज देश भर में आहत हुआ है और ब्राह्मण समाज में इस वक्तव्य को लेकर भारी आक्रोश है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन यदि हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना करता है तो वह परिकल्पना ब्राह्मणों के बिना संभव नहीं है इस प्रकार से ब्राह्मणों का अपमान कर कोई भी संगठन हिंदू राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकता आज इस संबंध में ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियों ने बैठकर पशुपतिनाथ मंदिर उज्जैन पर विचार विमर्श किया एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख श्री भागवत से उक्त दिए गए अपने वक्तव्य को वापस लेकर ब्राह्मण समाज से खेद व्यक्त करने की मांग की गई साथ ही सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस एवं ब्राह्मणों तीर्थ पुरोहित पुजारियों के विरुद्ध की गई टिप्पणी की भी तीव्र निंदा करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से भी अपना वक्तव्य वापस लेकर खेद व्यक्त करने की मांग भी की गई अन्यथा ब्राह्मण समाज इस संबंध में आंदोलनात्मक कदम उठाकर इस संबंध में अन्य जन जागरण के कार्यक्रम संपूर्ण देश में चलाएगा बैठक में ब्राह्मण समाज के संरक्षक पूर्व अपर कलेक्टर पंडित रमेश चंद्र पंड्या भगवान सिंह शर्मा परशुराम ब्राह्मण युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी अध्यक्ष पंडित गिरीश पाठक अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी महामंत्री तरुण उपाध्याय अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पंडित अनिल मंडलोई निर्भय निर्दोष पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा हेमंत शर्मा ,संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष निलेशानंद तिवारी, अवंतिका सनाढ्य ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष शिव नारायण शर्मा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ,पंडित मनीष उपाध्याय पुजारी अंगारेश्वर, पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी पंडित पुरुषोत्तम चौबे परशुराम वाहिनी के पंडित धन्ना शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।