- न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य

दिग्गी राजा से किनारा कांग्रेस को पहुंचाएगा फायदा…

Spread the love

 


आज के परिदृश्य में कांग्रेस वर्चस्व की तलाश में भारत जोड़ो यात्रा से काफी उम्मीद लगाए बेठी हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यह यात्रा कांग्रेस के सिरमौर राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है। देश के विभिन्न प्रांतों से होती हुई यह यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची और आज मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है ऐसे में कांग्रेस के नए पुराने सभी कार्यकर्ता नेताओं को महत्व दिया जा रहा है किंतु बंटाधार के नाम से मशहूर हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गी राजा को इस यात्रा के दौरान जितना मान सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं दिया गया। इसके पीछे कांग्रेस की निश्चित ही गहरी सूझबूझ वाली सोच रही होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के सभी मंच पर दिग्विजय सिंह को बैठने की जगह पर दी गई लेकिन किनारा कर बैठाया गया इतना ही नहीं उन्हें किसी भी मंच से संबोधन का अवसर नहीं देना कांग्रेस की सोची-समझी नीति को जग जाहिर करता है। राष्ट्रीय और प्रादेशिक संगठन के द्वारा दिग्विजय सिंह को किनारा करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी उन्हें नजरअंदाज करते हुए दिखाई दिए। जिससे दिग्विजय सिंह इस यात्रा के मंच पर भी गुमसुम अकेले बैठे नजर आए वही भोजन और अपने वाहन तक भी उन्हें अकेले ही जाना पड़ा किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ता के द्वारा ना तो इंदौर में और ना ही उज्जैन में दिग्गी राजा को चरण वंदन कर महत्व दिया गया। कुल मिलाकर कांग्रेस संगठन के द्वारा दिग्विजय सिंह से जिस तरह से किनारा किया गया है निश्चित ही कांग्रेस को इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। पुत्र मोह मैं कांग्रेस संगठन को मध्य प्रदेश मैं कमजोर किया । वर्तमान परिदृश्य में सरकार के समक्ष विपक्ष की भूमिका रखने वाला कोई सशक्त राजनीतिक दल ही नहीं बचा है। भारत जोड़ो यात्रा सफल होती है और कांग्रेस अपना जनाधार बढ़ाने में सफलता प्राप्त करती है तो निश्चित ही सरकार की एक तरफा निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। यह खबर भले ही खामोश हो लेकिन दिग्गी राजा से किनारा यानी कि कांग्रेस को सफलता की सीढ़ी चढ़ना।