- इंदौर, न्यूज़, शहर

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अत्यधिक उत्साह- पूर्व मुख्यमंत्री श्रीनाथ

Spread the love

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे राहुल गांधी

इंदौर/ पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इन्दौर में भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि ‘एकजुट भारत’ के जज्बे से ओत-प्रोत होकर भारत जोड़ो यात्रा को प्रारंभ किया गया है।
कमलनाथ ने राहुल गांधी के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की हजारों किलोमीटर की यह पद यात्रा ‘एक ऐतिहासिक कदम है। इस 2000 कि.मी. की यात्रा में हमने देखा कि पूरा देश ‘‘एकजुट भारत’’ के पावन उद्देश्य में कदम से कदम मिलाकर जुड़ गया है।
कमलनाथ ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अत्यधिक उत्साह है। प्रदेश की आम जनता राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलने को लेकर उत्साहित है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ यात्रा की तैयारी को अंतिम स्वरूप दे रहे हैं।
कमलनाथ ने बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होना चाहता था। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 15 से अधिक उप यात्रायें चल रही हैं। ये सभी उपयात्राऐं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग स्थानों पर जुड़ जाएंगी।
कमलनाथ ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी मध्यप्रदेश की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासतों एवं जननायकों से जुड़े स्थानों पर पहुचेंगे । यात्रा में ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन, मां नर्मदा आरती, दरगाह-ऐ-हकीमी, गुरूद्वारा बुरहानपुर, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू, संविधान दिवस का कार्यक्रम, देवी अहिल्या बाई को श्रद्धा सुमन व आराध्य टंट्या भील की जन्मस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को यात्रा में प्रस्तावित किया गया है। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की जनता को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और भारत की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के इस महाभियान को सफल बनाने की अपील की ।