- उज्जैन, न्यूज़, शहर

गुरु नानक जयंती पर चिकित्सा मंत्री श्री सारंग की अनुशंसा पर मनो रोगियों को सेवा धाम में अपनाया

Spread the love

उज्जैन/ अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में संकीर्तन के साथ 553वें प्रकाश पर्व गुरूनानक जयन्ती पर विश्वास सारंग चिकित्सा-शिक्षा मंत्री की अनुशंसा पर दो मनोरोगी माता-पिता विहिन भाईयों और बाल कल्याण समिति, इन्दौर की अनुशंसा से 17 वर्ष की मनोविक्षिप्त नशे की शिकार बालिका को अपनाया। मंगल तिलक मानव चेतना विकास केन्द्र के प्रमुख श्री अजय दाहिमा के साथ दक्षा शर्मा ने किया। केन्द्र के चरणदास, अशोक पटेल एवं सम्यक पटेल, भोपाल के रूपचंद भागवानी, जया भागवानी विशेष रूप से उपस्थित थे। सुधीर भाई ने कहा कि नानकदेवजी ने सेवा और मानवता का संदेश पूरे विश्व को दिया है, उन्हीं के आशीष से आज प्रकाश पर्व पर सेवा प्राप्त हुई यह हमारा गौरव है। श्री दाहिमा ने अपने साथियों के साथ आश्रम की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन भी किया।*